{"_id":"57bc79a94f1c1b8e63d508a2","slug":"nagar-panchayat-office-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौमेल के ग्रामीणों ने किया नगर पंचायत कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौमेल के ग्रामीणों ने किया नगर पंचायत कार्यालय का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 23 Aug 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत की ओर से शंखपाल में फिर से कूड़ा डालने से चौमेल क्षेत्र के लोग भड़क गए।
कूड़ा डालने के विरोध में गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर शीघ्र कूड़ा स्थल न बदले जाने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण नगर पंचायत कार्यालय आ धमके तथा उन्होंने शंखपाल में दोबारा से कूड़ा डालने के विरोध में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
ग्रामीणों का कहना था कि नगर पंचायत की मनमानी का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वर्षों से वह शंखपाल में कूड़ा डालने का विरोध करते आ रहे हैं। कूड़े से निकलने वाली सड़ांध से लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है। कूड़े के साथ प्लास्टिक खाने से उनके कई दुधारू मवेशी मौत के घाट उतर चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में किए गए आंदोलन के बाद कुछ समय तक नगर पंचायत ने शंखपाल में कूड़ा डालना बंद कर दिया था। लेकिन फिर से वहां पर कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े से क्ष़ेत्र की एकमात्र पेयजल योजना ध्वस्त होने के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रकार के संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
यदि नगर पंचायत ने शंखपाल में कूड़ा डालना बंद नहीं किया तो क्षेत्रीय लोग उग्र आंदोलन के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्काजाम करने के लिए विवश हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान लाल सिंह, नीरज अधिकारी, कुंदन सिंह, किशोर सिंह, खीम सिंह, देव सिंह, नवीन कुमार, हरी दत्त पुनेठा, संजय फर्त्याल, जोध सिंह, जगत सिंह, उमेद सिंह, मोहन सिंह आदि कई लोग शामिल थे।