फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Municipality of the retired workers hit the lock again

पालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों ने फिर ठोका ताला

Wed, 22 Apr 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Wed, 22 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Municipality of the retired workers hit the lock again

लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर आंदोलित नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों ने बुधवार को फिर उग्र तेवर दिखाते हुए पालिका गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। तालाबंदी को लेकर प्रशासन और आंदोलित रिटायर्ड कर्मचारियों के बीच डेढ़ घंटे तक ड्रामा चलता रहा। पालिका प्रशासन द्वारा सात मई को मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री से मिलने देहरादून जाने का लिखित आश्वासन देने पर आंदोलन स्थगित किया गया है।

विज्ञापन


डीए के साथ पेंशन का हर माह की एक तारीख को भुगतान करने, एसीपी और पेंशन के लंबित एरियर के भुगतान की मांग को लेकर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी गत 12 मार्च से आंदोलित हैं। मंगलवार को पालिका बोर्ड द्वारा शासन से वित्त आयोग मद से मिलने वाले अनुदान में बढ़ोत्तरी किए जाने पर ही लंबित देयकों के भुगतान पर विचार करने के फैसले से भड़के रिटायर्ड कर्मचारियों ने बुधवार को भी पालिका गेट में तालाबंदी कर दी। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने फोर्स की मदद से पालिका गेट का ताला खुलवाया और फिर आंदोलित रिटायर्ड कर्मियों से वार्ता की। वार्ता में तय हुआ है कि पालिका बोर्ड और रिटायर्ड कर्मचारियों का शिष्टमंडल सात मई को मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री से मिलने देहरादून जाएगा। वार्ता मेें ईओ शेखर चंद्र जोशी, सीओ पीएस पांगती, उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष उदय सिंह, राकेश बाल्मीकि आदि शामिल थे।
विज्ञापन

अनुदान में 10 लाख बढ़ोत्तरी से निपट जाएगी देनदारी: ईओ
टनकपुर (चंपावत)। राज्य वित्त आयोग मद की हर किश्त में 10 लाख रुपए की बढ़ोत्तरी से रिटायर्ड कर्मचारियों की देनदारी निपट जाएगी। ईओ शेखर चंद्र जोशी ने बताया कि पालिका को शासन से हर तीन माह में 42 लाख रुपए का अनुदान मिलता है। उनका कहना है कि हर किश्त में 10 लाख रुपए की बढ़ोत्तरी से रिटायर्ड कर्मचारियों की देनदारी निपटने के साथ ही पेेंशन का भगुतान भी नियमित होेने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed