{"_id":"66b8f893be063504bf0bf090","slug":"mount-carman-won-the-match-4-0-champawat-news-c-229-1-cpt1001-111470-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: माउंट कार्मन ने 4-0 से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: माउंट कार्मन ने 4-0 से जीता मैच
Sun, 11 Aug 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में फुटबाल मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरल चौड़ मैदान में स्पोर्ट्स क्लब चंपावत की गोरल कप अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। रविवार को खेले गए मुकाबले में माउंट कार्मन ने विद्या मंदिर की टीम को 4-0 से हराया। माउंट कार्मन ने शानदार खेल दिखाते हुए विद्या मंदिर को 4 गोल किए। विद्या मंदिर की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। माउंट कार्मन ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। टीम के गौरव, दिव्यांग, आशीष, राहुल ने गोल किए। रेफरी रितिक तड़ागी, भुवन, आशीष, आयुष, विनय रहे।
विज्ञापन