{"_id":"5cd709ebbdec22078d32ed9e","slug":"mother-struggled-for-her-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े सात रुपये पेंशन मिलने के बाद भी बेटों को दिलाया ऊंचा मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े सात रुपये पेंशन मिलने के बाद भी बेटों को दिलाया ऊंचा मुकाम
Sat, 11 May 2019 11:14 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
सतीश जोशी ‘सत्तू’ चंपावत।
सतीश जोशी ‘सत्तू’ चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 11 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
वीरांगना मंदोदरी देवी।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के लोहाघाट विकासखंड के चिलकोट निवासी वीरांगना मंदोदरी देवी (66) ने विपरीत हालातों में भी हार नहीं मानी। कठिन संघर्ष और मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ परिवार को एकजुट रखा बल्कि अपने दोनों बच्चों को बेहतर और ऊंचा मुकाम दिलाने में भी सफल रहीं। कम उम्र में पति की शहादत के बाद कठिन दौर से गुजरी मंदोदरी देवी ने नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
मंदोदरी देवी के लिए 23 सितंबर 1965 का दिन जिंदगी का सबसे मनहूस दिन साबित हुआ जब भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्हें कुमाऊं रेजीमेंट में नायक के पद पर तैनात पति शिरोमणी चिलकोटी की शहादत का तार मिला। यह तार भी उन्हें पति की मौत के 16 दिन बाद मिला था।
विज्ञापन
तब उनके बड़े बेटे नारायण दत्त चिलकोटी की उम्र महज दो साल और छोटे बेटे जनार्दन चिलकोटी पिता की मौत से अनजान पांच माह के गर्भ में थे। इसके बाद मंदोदरी देवी का कठिन संघर्ष शुरू हुआ। उन्होंने प्रतिदिन सात किमी की पैदल दूरी तय कर दूध और सब्जी बेचकर बच्चों की परवरिश की। तब शहीद के परिजनों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता भी नहीं मिलती थी।
विज्ञापन
उस समय उन्हें महज साढ़े सात रुपये ही पेंशन मिलती थी। उन्होंने दूध और सब्जी बेचकर दोनों बेटों को उच्च शिक्षा दिलाई। अब उनके बड़े बेटे एसबीआई देहरादून में डिप्टी मैनेजर और छोटे बेटे जनार्दन चिलकोटी चंपावत एसबीआई ग्रामीण स्वरोगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक पद पर तैनात हैं।
मंदोदरी देवी के पति शिरोमणी 1952 में कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए और सात सितंबर 1965 को युद्ध के दौरान केवल 31 वर्ष की उम्र में उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
पेंशन के पैसों से बनाया चिल्ड्रन पार्क
चंपावत। मंदोदरी देवी ने कड़ी मेहनत कर बेटों को ऊंचा मुकाम दिलाया। साथी ही उन्हें मिलने वाली पेंशन के पैसों से ही छतार में 12 लाख की जमीन खरीद कर अपने पति की याद में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण भी कराया है।
पति की मौत के बाद नहीं हारी हिम्मत, बेटी को फौज में बनाया अफसर
नवल जोशी
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट हेमंती भट्ट ममतामयी मां का वह रूप हैं जिन्होंने कठिन हालात पर जीत हासिल कर अपने दोनों बच्चों को कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचाया। विवाह के छह साल बाद पति की मौत के वक्त दोनों बच्चे छोटे थे और घर चलाने के लिए आर्थिक संसाधन भी नहीं थे। उन्होंने घर चलाने के लिए दो साल तक जनता स्टोर में नौकरी की। बाद में जीजीआईसी में शिक्षिका की नौकरी हासिल की। हिम्मत के साथ आगे बढ़ते हुए उन्होंने बच्चों को ऐसी तालीम दी, जिससे बेटी फौज में अफसर बन सकी और बेटा बहुराष्ट्रीय कंपनी में ऊंचे ओहदे पर सेवा कर रहा है।
लोहाघाट जीजीआईसी में एनसीसी प्रभारी हेमंती भट्ट के पति की मौत विवाह के महज छह साल बाद 1987 में हो गई थी। उस वक्त बेटी दीप्ति भट्ट सिर्फ तीन साल और बेटा दीपक भट्ट मात्र छह माह का था। पति की मौत से गमगीन हेमंती भट्ट ने हिम्मत नहीं छोड़ी। विवाह के बाद की स्नातक, परास्नातक और सीपीएड की पढ़ाई से उन्होंने भविष्य की राह तलाशी। जब तक सरकारी नौकरी नहीं मिली तब तक उन्होंने दो साल तक जनता स्टोर में नौकरी की। बेटी दीप्ति भट्ट को 2012 में सेना में कमीशंड रैंक मिली।
उनकी पहली पोस्टिंग भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में हुई। इस वक्त दीप्ति लेह में मेजर के रूप में सेवा दे रही हैं। मेजर दीप्ति भट्ट के नाम लिम्का बुक ऑफ दि रिकार्ड में एक नायाब रिकार्ड दर्ज है। उन्होंने 1922 फुट ऊंची भागीरथी चोटी पर योग कराया। वहीं हेमंती भट्ट के बेटे दीपक भट्ट एक विदेशी कंपनी में कंसल्टेंट के रूप में सेवा दी।
