{"_id":"570fdee04f1c1beb3c4a6b03","slug":"model-school-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो चंपावत के लिए फिट नहीं आदर्श विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो चंपावत के लिए फिट नहीं आदर्श विद्यालय
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल लोहाघाट
- फोटो : मदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता बेहतर करने के मकसद से इस साल आदर्श स्कूलों की अवधारणा शुरू हुई, मगर ये विद्यालय भी भरोसा नहीं जगा पा रहे हैं। इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या भी नहीं बढ़ पा रही है। उल्टा ये तादात फिलहाल पिछले साल की अपेक्षा 15 प्रतिशत कम हुई है।
विज्ञापन
सरकारी शिक्षा को संवारने के लिए प्रदेशभर में आदर्श विद्यालय की अवधारणा लाई गई। दूसरे कई जिलों में इन आदर्श स्कूलों के चलते छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ, मगर चंपावत जिले में हालात नहीं बदले। यहां पिछले शिक्षा सत्र की अपेक्षा छात्रों की संख्या में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
जिले के चारों विकासखंडों में 504 प्राथमिक और 97 जूनियर हाईस्कूल हैं, इनमें हर विकासखंड में दो प्राथमिक और एक जूनियर हाईस्कूल को आदर्श विद्यालय बनाया गया। आदर्श स्कूलों की चहारदीवारी में रंग-रोगन आदि हो चुका है। पिछले साल इन स्कूलों में कुल मिलाकर 1052 छात्र-छात्राएं थे।
विज्ञापन
शिक्षकों की संख्या भी अन्य स्कूलों की अपेक्षा ज्यादा है। 8 प्राथमिक विद्यालयों में कुल 21 शिक्षक और 4 जूनियर हाईस्कूलों में 20 शिक्षक हैं, मगर इतनी बेहतर स्थिति के बावजूद फिलहाल छात्रों की संख्या घटकर 893 हो गई है। इन स्कूलों में पिछले साल की कुल छात्र संख्या के सापेक्ष 159 की कमी आई है।
आदर्श सरकारी स्कूल छात्र (2015) छात्र (2016)
1. मानढुगा प्राथमिक विद्यालय 34 43
2. लोहाघाट 133 76
3. पोखरी 66 66
4. गागर 77 81
5. मंच 40 41
6. नरसिंहडांडा 65 55
7. चामी 40 40
8. कामाज्यूला 70 73
9. पउ जूनियर हाईस्कूल 35 35
10. कानाकोट 59 73
11. महात्मा गांधी टनकपुर 366 250
12. इजड़ा 67 60