फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining in Tanakpur

शारदा में अब बंद नहीं होगा खनन, 30 जून तक होगी निकासी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Mining in Tanakpur
खनन को लेकर यूनियन पदाधिकारियों और कारोबारियों से वार्ता करते खनन प्रभारी हरीश पाल - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खनिज निकासी को लेकर शनिवार को शक्तिमान यूनियन और खनन विभाग के बीच नोंकझोंक हुई। हालांकि बाद में वन विभाग द्वारा सुरक्षित रास्ते से निकासी की अनुमति देने पर यूनियन खनिज जारी रखने को मान गई है, लेकिन जान-माल की सुरक्षा की गारंटी की मांग पर यूनियन अब भी कायम है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से शारदा में 30 जून तक खनन की अनुमति दी गई है, लेकिन नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खनन कारोबारियों की शक्तिमान ट्रक यूनियन ने शनिवार से खनन बंद करने का निर्णय लिया था। इसके लिए यूनियन की ओर से शुक्रवार को बाकायदा निकासी गेटों पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
यूनियन का कहना था कि लगातार बढ़ता जलस्तर खनन में लगे श्रमिकों और वाहनों के लिए खतरा बन रहा है। नदी के रास्ते खनिज निकासी से कभी भी जान-माल का नुकसान हो सकता है। शनिवार को यूनियन के फैसले के विपरीत कुछ वाहन खनिज निकासी के लिए पहुंचे तो यूनियन और खनन विभाग के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। बाद में सुरक्षा के मुद्दे पर वन विभाग द्वारा जंगल के रास्ते सुरक्षित निकासी की अनुमति देने पर यूनियन मान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी ने बताया सुरक्षित रास्ता खोलने की शर्त पर खनन सुचारू रखने का फैसला लिया गया है, लेकिन श्रमिकों और वाहनों की सुरक्षा की गारंटी की मांग पर यूनियन अब भी कामय है।
--:::: सुरक्षा की गारंटी पर जरूरी कदम उठाएगा विभाग :: "विभाग की ओर से खनन 30 जून तक जारी रहेगा। खनन बंद करने का फैसला यूनियन का था। विभाग तय तिथि तक निकासी गेट खुले रखेगा। वन विभाग द्वारा जंगल के रास्ते से निकासी की अनुमति देने से यूनियन मान गई है। रही श्रमिकों और वाहनों की सुरक्षा की गारंटी की बात तो इसके लिए विभाग जरूरी कदम उठाएगा।" -हरीश पाल, प्रभारी शारदा खनन।
--::: असमंजस के बीच 90 वाहनों ने की निकासी :::: खनन बंद होने को लेकर असमंजस के बीच शनिवार को भी कई वाहनों ने अप और डाउन स्ट्रीम से खनिज की। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि शनिवार को भी करीब 90 वाहनों ने खनिज निकासी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed