{"_id":"57e02af44f1c1b223aa834f8","slug":"lying-in-the-sand-gravel-road-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में पड़ी रेता बजरी हटाओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में पड़ी रेता बजरी हटाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पटवारी के पद पर चयनित अभ्यर्थी के सर्टिफिकेट की जांच करते समिति सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के त्यारकूड़ा मोड़ में सड़क किनारे रेता और बजरी डाले जाने के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया, उनका कहना था कि सड़क किनारे रेता बजरी फैलाए जाने के कारण कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। रविवार को इसी स्थान पर बहेड़ी का मोटर साइकिल सवार बुरी तरह से रपट गया था। जिसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा था। नागरिकों का कहना था आए दिन इस तरह से सड़क में रेता बजरी उतारने पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होने से पैदल राहगीर और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में ललित मोहन तिवारी, प्रदीप तिवारी, प्रवीण तिवारी, सूरज तिवारी, राज तिवारी आदि शामिल रहे।