{"_id":"57e40e534f1c1b4c4da8213d","slug":"lightning-over-200-poor-landline","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से 200 से अधिक लैंडलाइन फोन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से 200 से अधिक लैंडलाइन फोन खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंपावत की पहाडिय़ों में छाया कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में बुधवार की रात को आंधी तूफान और गरज की चमक के साथ आई बारिश ने लोगों को खौफजदा कर दिया। बिजली गिरने के कारण मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक लैंड लाइन टेलीफोन खराब हो गए हैं। बिजली गिरने से बीएसएनएल एक्सचेंज में कार्ड फुंकने से लैंडलाइन फोन सेवा में गड़बड़ी पैदा हो गई। इस कारण जिला कार्यालय, आपदा कंट्रोल रूम, सीएमओ कार्यालय सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों की लैंडलाइन फोन सेवा ठप हो गई, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल की ओर से लैंडलाइन सेवा को बहाल करने का प्रयास जारी है।
जाम में फंसा शिक्षक का शव
चंपावत। बुधवार रात हुई भारी बारिश से चल्थी के पास मलबा आने से करीब दो घंटे तक नेशनल हाइवे बंद रहा। चल्थी में रात्रि 9.45 बजे मलबा आया था। यह मार्ग मध्यरात्रि में 12.20 मिनट में खुला। मार्ग बंद होने के कारण मडलक जीआईसी के शिक्षक दिवाकर जोशी का शव भी जाम में फंसा रहा। बताते चलें कि शिक्षक दिवाकर जोशी की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई थी। परिजन उनका शव घर लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में मलबा आने से उन्हें दिक्कतें आई। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद रात्रि में अमोड़ी से जेसीबी भेजकर नेशनल हाइवे से मलबा हटाया गया।
विज्ञापन
चंपावत में 99 तो बनबसा में 148 एमएम बारिश
चंपावत। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में 99 एमएम, बनबसा में 148, लोहाघाट में 10 तथा पाटी में एक एमएम बारिश रिकार्ड की गई। अलबत्ता बारिश से कहीं किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन