फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard's activity increased in Sui Pau, people hiding in their homes

Champawat News: सुंई पऊ में तेंदुए की स्रक्रियता बढ़ी, घरों में दुबके लोग

Tue, 15 Apr 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 15 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Leopard's activity increased in Sui Pau, people hiding in their homes
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत सुंई पऊ में एक बार फिर तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। बीते कुछ दिनों से इलाके में लगातार तेंदुए के देखे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को ग्राम पंचायत सुंई पऊ गांव के पास ग्रामीणों ने तेंदुए को खेतों और घरों के पास घूमते देखा। शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब पांच बजे माॅर्निंग वाॅक पर जा रहे जीएस पंत को छमनिया रोडवेज वर्कशॉप गेट के पास तेंदुआ दिखाई दिया। इससे महिलाओं और बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बीते शुक्रवार को छमनियां पूर्ति विभाग कार्यालय के पास तेंदुए ने लावारिस बछड़े को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने पाटन पाटनी गोशाला में घुसकर गाय के बछड़े को मार दिया था। स्थानीय शशांक पांडेय, महेश चंद्र, भुवन कुमार, अभिषेक कुमार, जितेंद्र आदि ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। वन रेंजर दीप जोशी ने प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed