फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard kills pet dog in Gallagaon, panic rises

Champawat News: गल्लागांव में तेंदुए ने पालतू कुत्ते की जान ली, दहशत बढ़ी

Sat, 14 Feb 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 14 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills pet dog in Gallagaon, panic rises
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल और अधिक बढ़ गया है। वहीं क्षेत्र में दो-दो तेंदुए दिखाई देने से लोग काफी सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गल्लागांव निवासी मीना बोहरा, दीपा देवी, शोभा देवी, उषा देवी, वैष्णवी, कल्याण सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तेंदुए ने देवकी देवी के कुत्ते पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भागा। उन्होंने बताया कि कुत्ते को तेंदुए ने बुरी तरह घायल कर दिया था। शनिवार को घायल कुत्ते की मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि क्षेत्र में एक नहीं बल्क दो तेंदुए दिखाई दे रहे हैं जिससे उन्हें भी जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। लोग शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। वन विभाग के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कई स्थानों पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed