फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Learning in Growth Center

किसी भी कार्य को करने में सीखने की ललक जरूरी:सीडीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Learning in Growth Center
चंपावत जिले के लोहाघाट ग्रोथ सेंटर में 21 दिनी उद्यमिता शिविर का शुभारंभ करते सीडीओ आरएस रावत। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के लोहाघाट में ग्रोथ सेंटर स्थापित किया गया है। इसमें ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से लोहे की कढ़ाई, तवा, चाकू आदि उत्पाद बनाने का 21 दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीडीओ ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से कहा कि किसी भी कार्य करने में सीखने की ललक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी महिला को इस दौरान कोई परेशानी होगी तो वह बिना संकोच ट्रेनर से पूछ सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटर में विभिन्न प्रकार की विद्युत चलित मशीनें स्थापित की गई हैं। इससे विभिन्न प्रकार के उत्पाद कढ़ाई, फ्राईपेन, तवा आदि गुणवत्ता के साथ बनाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि विद्युत चलित मशीनों से समय और श्रम में भी बचत हो रही है। इस मौके पर एपीडी विम्मी जोशी, निदेशक आरसेटी आरपी टम्टा, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी, बीडीओ महेश चंद्र परगई, ग्रोथ सेंटर प्रबंधक अमित कुमार, मुशीर अहमद, वीडीओ नवीन आर्या, भगत कोहली, प्रकाश चंद्र जोशी, राजेश पंत, छवि दत्त पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed