फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ladidhura Mahotsava in Lohaghat

बारिश पर भारी पड़ी आस्था, लड़ीधुरा महोत्सव की रथ यात्रा में उमड़ेश्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ladidhura Mahotsava in Lohaghat
बाराकोट के काकड़ से देव रथ को लड़ीधूरा मंदिर ले जाते श्रद्घालु। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के पांच दिनी लड़ीधुरा महोत्सव में भारी बारिश पर आस्था भारी पड़ी। बारिश के बावजूद देवी रथों ने मंदिर परिक्रमा की। बड़ी संख्या में लोग इस रथ यात्रा के साक्षी बने। देवडांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसी के साथ पांच दिनी महोत्सव का भी समापन हो गया।
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच सुबह से ही श्रद्धालुओं का लड़ीधुरा मंदिर आना शुरू हुआ। काकड़ और बाराकोट गांवों में शनिवार रात देवी जागरण हुआ। देव गद्दी में लोक देवताओं ने अवतरित होकर दुख-दर्द दूर करने का आशीर्वाद दिया। रविवार दोपहर बाद काकड़ और बाराकोट से देवी रथों ने लड़ीधुरा मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

भारी बारिश में दुर्गम खड़ी चढ़ाई पार करते हुए काकड़ गांव से पहला देवीरथ ढाई बजे लड़ीधूरा मंदिर पहुंचा। इसमें मां कालिका के रूप में सवार हुए कल्याण सिंह अधिकारी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। दोपहर 3:10 बजे बाराकोट से दूसरा देवी रथ कठिन रास्ता पार कर लड़ीधुरा मंदिर पहुंचा। इसमें मां भगवती के रूप में गुड्डी देवी और कालिका के रूप में प्रताप सिंह सवार थे। दोनों ही रथों के पीछे बारिश के बीच महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, जगदीश अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, लोकमान अधिकारी, कृष्ण सिंह अधिकारी, उमेश जोशी, नवीन जोशी, रितेश वर्मा, दुर्गेश जोशी, नमन जोशी आदि ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed