फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Knowledge on Wheels service started from Devidhura

Champawat News: देवीधुरा से शुरू हुई नॉलेज ऑन व्हील्स सेवा

Sat, 04 Nov 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 04 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Knowledge on Wheels service started from Devidhura
नॉलेज ऑन व्हीलस का देवीधुरा में शुभारंभ करते मां बाराही मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सि
पाटी (चंपावत)। उन्नत भारत अभियान के तहत नॉलेज ऑन व्हील्स सेवा शुरू हो गई है। नॉलेज ऑन व्हील के संचालन में दिल्ली की आईआईटी मदद कर रही है। शनिवार को देवीधुरा के मां बाराही धाम परिसर में पूर्व प्रमुख और मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया और समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन

सेवा संचालित करने वाली संस्था श्रीमिशन संस्था के दीपक जोशी ने बताया कि व्हील्स सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्द्धन की नीतिगत योजनाओं के लिए जरूरतों का आकलन, सामुदायिक स्तर पर वीडियो, ऑनलाइन माध्यम से विषय विशेषज्ञों के सुझाव आम लोगों को दिए जाएंगे। शनिवार को जीआईसी देवीधुरा के छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्रीमिशन संस्था के अध्यक्ष दिनेश जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, बिशन सिंह, हयात सिंह, दीपक चम्याल, रमेश राम, राजू बिष्ट, तारा चम्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed