फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khanan in Sharada

शारदा में खनन के दो दिन और शेष, 30 जून की शाम बंद हो जाएंगे निकासी गेट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Khanan in Sharada
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना की मार शारदा नदी से खनन पर भी पड़ी है। लॉकडाउन के दौरान खनन बंद रहने से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। शारदा में शनिवार को बंद रहे खनन से हुए राजस्व की भरपाई के लिए रविवार को खनिज निकासी खुली रही। मंगलवार को खनन का अंतिम दिन है। 30 जून की शाम खनिज निकासी के गेट अगले सीजन तक के लिए बंद हो जाएंगे। इस वर्ष 2.89 लाख घनमीटर उपखनिज निकासी से 12.51 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व मिला है।
विज्ञापन

टनकपुर बैराज में फ्लैशिंग के चलते शनिवार को खनन बंद रहा, जिसकी भरपाई के लिए रविवार को भी खनिज निकासी जारी रखी गई। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि इस सीजन में शारदा से 4.44 लाख घनमीटर उपखनिज निकासी के लक्ष्य के सापेक्ष 2.89 लाख घनमीटर उपखनिज की निकासी हुई है। इससे निगम को करीब 12.51 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। खनन प्रभारी के मुताबिक यदि दो दिन में पूरी निकासी हुई तो करीब 24 लाख रुपये का राजस्व और मिलेगा। उन्होंने बताया 30 जून की शाम पांच बजे खनिज निकासी गेटों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed