फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ITBP's Founders' Day

उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ हिमवीर सम्मानित

Thu, 18 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 18 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
ITBP's Founders' Day
आईटीबीपी का स्‍थापना दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में हिमवीरों ने 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ हिमवीरों को सम्मानित कर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जवानों की ओर से निकाली गई आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी कमांडेंट आनंद सिंह यरसों ने ली। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई दी।

विज्ञापन


इस दौरान वाहिनी में आए पूर्वी सीमांत मुख्यालय के उप महानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया ने कहा कि आईटीबीपी करीब 3265 किमी क्षेत्र की निगरानी करता है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान देश, विदेश में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान में आईटीबीपी के जवानों की जांबाजी बताई। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने हिमवीरों की ओर से पर्यावरण और अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


कमांडेंट यरसों ने कहा कि हिमवीर अपनी उत्कृष्ट सेवा के जरिए हर क्षेत्र में वाहिनी का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीमा पर देश की रक्षा करते अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को याद किया। बताया कि वर्ष 2013 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के समय दारमा घाटी के प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने, उनके पुनर्वास, भोजन, चिकित्सा आदि सुविधाएं मुहैया कराने में वाहिनी ने उल्लेखनीय योगदान दिया था। इस दौरान म्यूजिकल चेयर रेस, रस्साकशी, जलेबी दौड़, सुई-धागा रेस, टेनिस बाल थ्रो आदि कई प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रमों में द्वितीय कमान अधिकारी भानुप्रताप सिंह, सहायक सेनानी दीपक भट्ट, इंद्रजीत सिंह आदि आईटीबीपी के जवान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed