फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   It is easy for Nepali citizens to come to India

नेपाली नागरिकों का भारत आना हुआ आसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
It is easy for Nepali citizens to come to India
ारत नेपाल सीमा पर भारत आने वाले नेपालीनागरिकों की जांच करती नेपाली सुरक्षा एजेंसी एपीएफ। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर मेडिकल टीम हटाने के बाद से नेपाली नागरिकों का भारत आना सरल और सुविधाजनक हो गया है। शुक्रवार से नेपाली नागरिक सीमा से आसानी से बनबसा पहुंचे, जबकि भारतीयों का नेपाल जाना आज भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। भारतीय नागरिक जटिल नेपाली एप पर पंजीकरण कराने के बाद ही नेपाल जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल से बिना किसी तरह की जांच कराए नेपाली नागरिक भारत प्रवेश कर रहे हैं। भारतीय प्रशासन ने सीमा पर कोरोना जांच को लगाई गई मेडिकल टीम को हटा लिया है। इससे शुक्रवार से नेपाली नागरिकों का भारत आना सरल हो गया है। उधर, नेपाल की सुरक्षा एजेंसी एपीएफ भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की पूरी जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और इमिग्रेशन विभाग से कोरोना काल से पूर्व की भांति भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की चेकिंग और पूछताछ के लिए कहा जाएगा। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी ने बताया कि नेपाल से आने वाले नेपाली नागरिकों की एसएसबी चेकपोस्ट पर सुरक्षा के तहत चेकिंग की जा रही है। एसएसबी जवानों को कोरोना महामारी से बचाव के उपाय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed