फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Investigation of complaint started against District Ayurvedic Officer

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के खिलाफ शिकायत की जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Investigation of complaint started against District Ayurvedic Officer
आयुर्वेदिक अस्पताल में शिकायतकर्ताओं से पूछताछ करती जांच अधिकारी एसडीएम शिप्रा जोशी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। डीएम के आदेश पर पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. उमेश चंद्र पाठक के खिलाफ चार माह पहले चार माह पहले बहुउद्देशीय शिविर में दर्ज हुई शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेेेेेेेेेें एसडीएम जोशी ने करीब छह शिकायतकर्ताओं और यहां तैनात आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. एम शाहिद से पूछताछ कर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पिछले साल 17 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी और जिलाधिकारी की मौजूदगी में यहां आयोजित हुए बहुउदेशीय शिविर में रिटायर्ड वन दरोगा बद्री सिंह, पूर्व सैनिक रमेश चंद्र, एमसी पांडेय, बसंत बल्लभ, सुंदर सिंह, शांति देवी, ललित मोहन भट्ट, व्यापार मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, सभासद हसीब अहमद और आयुर्वेदिक अस्पताल के ही फार्मासिस्ट अंकित कुमार आदि ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. पाठक की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करने, यहां संचालित पंचकर्म यूनिट को बेवजह बंद करने, ब्लड प्रेशर मशीन और ओपीडी पर्ची तक उपलब्ध न कराने चिकित्साधिकारी डॉ. शाहिद को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। डीएम एसएन पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी को मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed