{"_id":"5c97ba18bdec2214195abbcf","slug":"inspire-people-for-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया
Sun, 24 Mar 2019 10:40 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बाराकोट के पमदा गांव में आयोजित गोष्ठी में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के अंतर्गत बाराकोट विकासखंड के पम्दा गांव में महिला गोष्ठी हुई। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला हिंसा रोकने, लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने, आवारा जानवरों से उनकी खेती को बचाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। गोष्ठी में 125 महिलाओं ने संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन
युवा सामाजिक कार्यकर्ता और शैक्षिक व सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने शपथ दिलाई। शिक्षिका कल्पना जोशी ने कहा कि आज महिला लिंगानुपात में लगातार कमी आ रही है। बेटियों को बचाने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को एक साथ आगे आना होगा।
विज्ञापन
मंच के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रसव पूर्व लिंग की जांच कराना, गर्भपात कराना कानूनन अपराध है। उन्होंने 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों में अनिवार्य रूप से मतदान का प्रयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
वहां जानकी जोशी, हेमा जोशी, कुसूम जोशी, भागीरथी जोशी, भैरवी जोशी, देवकी देवी, आशा देवी, प्रकाश जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, दीपक जोशी, घनश्याम जोशी आदि थे।