फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   inspection done by officer.

Champawat News: शहरी विकास सचिव ने बनबसा नगर पंचायत का किया निरीक्षण

Sat, 12 Apr 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 12 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
inspection done by officer.
बनबसा (चंपावत)। बीती देर शाम उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग सचिव सुनील सिंह ने बनबसा नगर पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत की ओर से किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कई सुझाव दिए। ठोस कचरा (लीगेसी वेस्ट) के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग सचिव ने बनबसा नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बनबसा नगर पंचायत में अर्बन फॉरेस्ट निर्माण, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत लीगेसी वेस्ट निस्तारण, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में पार्क निर्माण, नगर पंचायत बनबसा क्षेत्र में वेडिंग जोन निर्माण, राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में एबीसी सेंटर निर्माण के लिए तय स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अर्बन फॉरेस्ट बनाने के लिए तय भूमि पर गहरे गड्ढे होने से पास की भूमि पर पूर्व डीपीआर में संशोधन करने के निर्देश दिए। लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा। राजकीय पशु चिकित्सालय के निकट एबीसी सेंटर बनाने के लिए शीघ्र डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच किनारे सजावटी गमले लगाए जाने पर नगर पंचायत के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनबसा नगर पंचायत के ईओ दीपक चंद्र बुढ़लाकोटी, अवर अभियंता भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed