फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Informed the students about the syllabus and offline categories

छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम और ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Informed the students about the syllabus and offline categories
राजकीय डिग्री कॉलेज देवीधुरा में नवागंतुक छात्र छात्राओं को जानकारियां देती प्रभारी प्राचार्? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय डिग्री कॉलेज देवीधुरा में नए छात्र-छात्राओं के लिए ओरियेंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम और ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य डॉ.किरन बाली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी गईं। प्रत्येक विषय के प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषयों के पाठ्यक्रम और ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की जानकारी दी। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनने के साथ उनका समाधान किया गया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र बनाने, पुस्तकें उपलब्ध कराने, यूनिफार्म बनवाने, पर्यावरण जागरूकता, महाविद्यालय परिसर में ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, डॉ.पीके रिछारिया ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर हिमांशु जोशी, करिश्मा चम्याल, रंजना जोशी, सुमन कर्नाटक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed