फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Infinite, and marked the GK best Shubham

अनंत, शुभम और अंकित का जीके सबसे अच्छा

Sat, 17 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 17 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Infinite, and marked the GK best Shubham
पाटी में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत अब्बल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
 बीआरसी पाटी में ब्लाक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि एसडीएम निर्मला बिष्ट और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शिक्षक रवीश पचौली के संचालन में हुई प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गागर के अनंत, गूम के शुभम और गागर के अंकित प्रथम तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन


कविता पाठ में गागर के अनंत, खुतेली के रितिक, पाटी की हिमानी, कुर्सी दौड़ में देवीधुरा के विजय, चौड़ाकोट की खष्टी, डुंगरासों की काजल, शैक्षिक नाटक में प्राथमिक विद्यालय गागर, खुुतेली और जैरोली प्रथम तीन स्थानों में रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया।
विज्ञापन


जीके प्रतियोगिता में बिसारी की सरिता, नेहा तथा मज्याप के महेंद्र, कविता पाठ में बिसारी की कंचन, बिसारी की पूजा और कानाकोट की हिमानी, वाद-विवाद प्रतियोगिता में बिसारी की कंचन, बिसारी की नेहा तथा कानाकोट के हिमांशु बोहरा, कुर्सी दौड़ में मज्याप के  हिमांशु, परेवा के नरेश तथा बिसारी के हिमांशु लडवाल प्रथम तीन स्थानों में  रहे। ब्लाक समन्वयक डीडी जोशी ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैक के शाखा प्रबंधक जनार्दन चिलकोटी, विजय पांडेय, मोहन सेलिया,  मंजुल तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed