फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India will be represented in karate party Mayank

कराटे में भारत की नुमाइंदगी करेंगे पाटी के मयंक

Sat, 16 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत) Updated Sat, 16 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
India will be represented in karate party Mayank
कराटे में भारत की नुमाइंदगी करेंगे पाटी के मयंक - फोटो : अमर उजाला
क्वालांलपुर (मलयेशिया) में होने वाली नौंवी एशियन ओपन कराटे डू चैंपियनशिप में जिले से पाटी ब्लॉक के मयंक गहतोड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव सतीश जोशी की ओर से जारी पत्र के अनुसार सीनियर वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग कुमिते प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मयंक का चयन हुआ है।
विज्ञापन


मलयेशिया में एशिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही भारतीय कराटे टीम में देवभूमि उत्तराखंड के जिले के इस होनहार युवक का चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में भारत सहित 18 देश हिस्सा ले रहे हैं। पाटी निवासी मयंक गहतोड़ी पुत्र भुवन चंद्र गहतोड़ी के नेशनल कराटे टीम में चयन होने से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा समस्त क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


राज्य स्तर पर कई पदक प्राप्त कर चुके मयंक गहतोड़ी वर्तमान में भागीरथी इंस्टीट्यूट लोहाघाट में सिविल द्वितीय वर्ष के छात्र है। मयंक ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों के साथ ही अपने बड़े भाई निखिलेश को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed