{"_id":"63470464333d202daa05ee10","slug":"incentive-amount-distributed-to-69-milk-producers-champawat-news-hld4787652157","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 दुग्ध उत्पादकों को बांटी गई प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 दुग्ध उत्पादकों को बांटी गई प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
चंपावत के मुडियानी डेयरी में बोनस वितरण कार्यक्रम में मौजूद दुग्ध उत्पादक।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से बुधवार को मुडियानी समिति में प्रोत्साहन राशि बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ की ओर से 69 दुग्ध उत्पादकों को वर्ष 2014-15 से 2019-20 तक का बोनस वितरित किया गया।
समिति परिसर में चंचला देवी की अध्यक्षता और मनोज सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी, विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा एवं ग्राम प्रधान तुलसी देवी ने काश्तकारों को बोनस वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान संघ की ओर से 1,82,099 रुपये की धनराशि वितरित की गई। दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति मुडियानी में दुग्ध उत्पादन करने में पहला स्थान प्राप्त करते हुए केशरी देवी को 7018 रुपये, दूसरे स्थान पर जैमती देवी को 5868 और तीसरे स्थान पर नंदा देवी को 5713 रुपये बोनस राशि प्रदान की गई।
दुग्ध संघ प्रबंधक पुष्कर नगरकोटी ने बताया कि वर्तमान समय में मुडियानी समिति से 210 लीटर दूध प्रतिदिन मिल रहा है। कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद खां ने पशु पालकों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उपचार एवं सावधानी बरतने की बात कही। इस मौके पर पंकज दीक्षित, अखिलेश गौतम, ओंकारनाथ, आरएस बोहरा, दीपक महर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।