{"_id":"65efd8af97de1aa5de0d41b6","slug":"if-every-household-does-not-get-the-benefit-of-water-scheme-then-they-will-go-to-court-pradhan-champawat-news-c-229-1-shld1010-106195-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर जल योजना का लाभ न मिला तो कोर्ट जाएंगे : प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर जल योजना का लाभ न मिला तो कोर्ट जाएंगे : प्रधान
Tue, 12 Mar 2024 09:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:53 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे मल्ला खायकोट में हर घर नल, हर घर जल योजना का लाभ न मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्राम प्रधान ने विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द योजना का लाभ न मिलने पर न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है।
सोमवार को मल्ला खायकोट की ग्राम प्रधान गंगा देवी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश सिंह ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा कि उनके गांव में वर्ष 2019 में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना बनी थी। योजना से गांव में लाभ मिल रहा था लेकिन मल्ला खायकोट को योजना से वंचित रखा गया है। सर्वे किए दो साल बीत चुके हैं। सर्वे पास हुआ या नहीं उनको यह भी पता नहीं है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि स्वच्छ जल के अभाव में गांव के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में तीन चार लोगों को पानी का कनेक्शन दिया लेकिन उसके बाद काम बंद है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि गांव में योजना की डीपीआर बन गई है। कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को योजना से वंचित नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
--
कफलांग गांव में पेयजल समस्या से ग्रामीण परेशान
चंपावत। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत कफलांग में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कमर कस ली है। सोमवार को प्रधान हेमा रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम हेमंत कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बताया कि कफलांग गांव में 15 परिवार निवास करते हैं और लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए गधेरे और नौलों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गोपाल दत्त, विनीता जोशी, अनीता जोशी, लीलावती देवी, निर्मला देवी, ईशा देवी, मुकेश जोशी, हेमा जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद