{"_id":"68408046fe6e3edf0d05af2d","slug":"icu-operation-started-in-lohaghat-hospital-champawat-news-c-229-1-shld1019-124814-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट अस्पताल में आईसीयू का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट अस्पताल में आईसीयू का संचालन शुरू
Wed, 04 Jun 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल में चालू हुआ आईसीयू। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। वर्षों बाद उप जिला अस्पताल लोहाघाट में आईसीयू का संचालन शुरू हो गया है। इससे गंभीर रूप से बीमार रोगियों को काफी सहूलियत मिलेगी। आईसीयू के संचालन के बाद इसमें एक मरीज का इलाज चल रहा है।
चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि उप जिला अस्पताल में वर्ष 2021 में चार बेड के आईसीयू का निर्माण किया गया था। तब निश्चेतक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्टाफ की कमी के कारण आईसीयू का संचालन नहीं हो पाया। लोगों की मांग के बाद सीएमओ डॉ. देवेश चौहान के निर्देश पर आईसीयू का संचालन शुरू हो गया है। आईसीयू प्रबंधक डॉ. रीतू राठी और फिजीशियन डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि आईसीयू में मरीजों को इलाज मिलने लगा है। वर्तमान में लोहाघाट की नीलम देवी को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती किया गया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया किस्टाफ की कमी के कारण कुछ परेशानियां आ रही हैं। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के खराब होने के कारण ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलिंडर से काम चलाया जा रहा है। राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, विपिन गोरखा, शैलेंद्र राय, लोकेश पांडेय आदि लोगों ने अस्पताल में आईसीयू सुविधा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग उठाई।