{"_id":"604269bf8ebc3e590d66b854","slug":"holi-to-be-sung-on-holashtak-in-khetikhan-champawat-news-hld41715478","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतीखान में होलाष्टक पर होगा खड़ी होली का गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतीखान में होलाष्टक पर होगा खड़ी होली का गायन
विज्ञापन
खेतीखान में होली की तैयारी बैठक में मौजूद लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के खेतीखान में होली पर्व के होलाष्टक पर खड़ी होली का गायन किया जाएगा। शुक्रवार को होली एवं वसंतोत्सव आयोजन समिति की बैठक में तय किया गया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी होलाष्टक पर खड़ी होली का गायन किया जाएगा। इंदिरा पार्क में 22 मार्च को एक दिनी होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इसमें क्षेत्र के आसपास के गांवों के वरिष्ठ होल्यार शिरकत करेंगे। समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह मनराल की अध्यक्षता में सचिव देवेंद्र ओली ने संचालन किया। बैठक में उपाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, मदन मोहन कलखुड़िया, महेश जोशी, मुकेश राज देउपा, नवीन लाल वर्मा, कैलाश सेलिया, अनिल सिंह बोरा आदि थे।
दूरदर्शन में होली गाने देहरादून जाएगी टीम
चंपावत। खेतीखान क्षेत्र के होल्यारों की टीम दूरदर्शन में खड़ी होली गाने के लिए देहरादून जाएगी। समिति सचिव देवेंद्र ओली ने बताया कि इससे पूर्व भी क्षेत्र की होल्यारों की टीम नैनीताल और देहरादून आदि स्थानों में कई बार खड़ी होली का गायन कर चुकी है। समिति की अगली बैठक में दूरदर्शन चैनल के लिए खड़ी होली गायन करने वाले होल्यारों का चयन किया जाएगा। (संवाद)