फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Himanshu best camper

हिमांशु सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी

Tue, 13 Dec 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Tue, 13 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Himanshu best camper
हिमांशु सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी - फोटो : अमर उजाला
जीआईसी खेतीखान के मध्य गंगोल में चले सात दिवसीय एनएसएस शिविर का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। हिमांशु परध्यानी को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी और शिवाजी को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ दल चुने गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने शिविर का समापन किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य उमाशंकर जोशी की अध्यक्षता और रमेश लाल टम्टा के संचालन में हुए समापन समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा रखा। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ.दिवाकर भट्ट, विरल प्रताप, प्रेमबल्लभ भट्ट, दीपक फर्त्याल, नीरज बोहरा ने विचार रखे। संदीप कलखुड़िया के संचालन में हुए शिविर में कमांडर रितेश मनराल, उप कमांडर सुधांशु डिक्टिया, राहुल जुकरिया, शिवांशु खर्कवाल, अंकित सिंह, नीरज परध्यानी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता कार्य करने के अलावा लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


जिला समन्वयक ने शिविर का मुआयना किया 
जीआईसी लोहाघाट के प्राथमिक विद्यालय पाटन-पाटनी में राष्ट्रीय सेवायोजना (एनएसएस) का विशेष शिविर जारी है। स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। एनएसएस के जिला समन्वयक केएस खाती ने शिविर का निरीक्षण कर स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कार्यक्रम अधिकारी विक्रमाजीत चौहान के दिशा-निर्देशन में स्वयं सेवकों ने पाटन-पाटनी और रायकोट गांव में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। कैंप कमांडर योगेश पुनेठा के नेतृत्व में दल नायक मनीष बिष्ट, नवीन कुमार, युवराज बोहरा, प्रदीप अधिकारी, हिमांशु विश्वकर्मा ने पाटन-पाटनी के प्राचीन जलस्रोत और नौले की सफाई कर चमकाया। स्वयंसेवकों ने गांव के प्रसिद्ध भगवती मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्य किया। बौद्धिक सत्र में बेटियां वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिमांशु विश्वकर्मा और मोहित बगौली अव्वल रहे।  शिविर में रात को रंगारंग कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed