{"_id":"65cb9d3ef44e0baa920e01ff","slug":"highways-of-uttarakhand-will-be-included-in-world-class-roads-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102095-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उत्तराखंड के हाईवे विश्व स्तरीय सड़कों में शामिल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उत्तराखंड के हाईवे विश्व स्तरीय सड़कों में शामिल होंगे
Tue, 13 Feb 2024 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल मालों से स्वागत
टनकपुर (चंपावत)। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2217 करोड़ की सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हाईवे वर्ष 2024 की समाप्ति तक विश्व स्तरीय सड़कों में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क निधि से उत्तराखंड को 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। चंपावत के गुरु गोरखनाथ धाम में रोप-वे का निर्माण किया जाएगा।
मंगलवार को नगर के गांधी मैदान में परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जनसभा में कहा कि राज्य के विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण के लिए वन भूमि की स्वीकृति प्राप्त होनी है। वन भूमि स्वीकृत होते ही 10 हजार करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 16,500 करोड़ रुपये की लागत से 60 रोप-वे बनाए जा रहे हैं। राज्य में पर्वतमाला योजना शुरू की गई है। राज्य सरकार जमीन देगी तो हाईवे से लगी भूमि पर पार्किंग समेत पर्यटन एवं सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।
राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विभिन्न विशेषज्ञों, तकनीकी संस्थानों के सहयोग से सड़क निर्माण का कार्य करने के साथ ही भूस्खलन को रोके जाने के लिए कार्य कराया जा रहा है। केदारखंड से मानसखंड तक बेहतर कनेक्टिविटी की जा रही है। कई परियोजनाओं पर कार्य कराए जाने के साथ ही डीपीआर तैयार की जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये की लागत के कार्य चल रहे हैं। इस वर्ष इसे बढ़ाकर दो लाख करोड़ किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क कनेक्टिविटी का होना महत्वपूर्ण है। इसी के क्रम में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक सड़क सुविधा मुहैया करा रही है। केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड में कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उत्तराखंड के देव स्थल हमारे हजारों वर्षों की पुरानी पहचान और धरोहर हैं।
सीएम ने कहा कि आज उत्तराखंड में सड़क की बेहतर कनेक्टिविटी है। सीमांत क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों के साथ ही मानसखंड मंदिर माला में विभिन्न धामों को सड़कों से जोड़ा गया है और कई जगह कार्य गतिमान है। ऑलवेदर सड़क का निर्माण करने के साथ ही अनेक सड़क परियोजनाओं के कार्यों के साथ-साथ संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा के कार्य हो रहे हैं।
सीएम ने कहा कि सीमांत क्षेत्र टनकपुर-चंपावत से पिथौरागढ़-धारचूला तक सड़क चौड़ीकरण के साथ ही सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं। राज्य में नई कार्य संस्कृति आई है। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो रहे हैं। पूर्णागिरि दर्शन करने के लिए साल भर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह संख्या तभी बढ़ी है जब यहां की रोड कनेक्टिविटी बेहतर है।
मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं में केंद्रीय मंत्री के समक्ष ब्यानधूरा, गुरु गोरखनाथ धाम, चंडाक से हाट कलिका मंदिर तक, थल केदार मंदिर, मुनस्यारी के बलाती फार्म से खालिया टॉप तक और जनपद नैनीताल में देवगुरु तक रोप-वे का निर्माण किए जाने की मांग की। सीएम ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि राज्य के लिए जो 59 परियोजनाएं हैं उनमें यह भी स्वीकृत कराई जाएं।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि 10 वर्षों में भारत का कायाकल्प हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता हमेशा गरीबों के उत्थान की रही है। आज उत्तराखंड निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। सीमांत क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही है। नई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में किया जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही चारधाम और मानसखंड मंदिर माला को जोड़ने के लिए बनाई जा रही सड़क परियोजनाओं के साथ ही प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया। मुख्य अभियंता सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय डीके शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का स्वागत किया। कलाकारों ने कुमाऊंनी लोकगीत प्रस्तुत किया। हेलीपैड पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
--
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महर, हेमा जोशी, मुकेश कलखुड़िया, दीपक रजवार, पूरन मेहरा, शिवराज सिंह कठायत, विपिन कुमार, रोहताश अग्रवाल, प्रकाश तिवारी, दीप पाठक, तुलसी कुंवर, डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति, किशन तिवारी, भुवन पांडेय, कैलाश थपलियाल, मदन कुमार, कैलाश अधिकारी, देवी दत्त जोशी, मान बहादुर पाल, मानी चंद, विजय वर्मा, उमाशंकर पांडेय, धर्मानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
--
ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग, ज्ञापन सौंपा
टनकपुर(चंपावत)। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पाठक ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। इसमें नगर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में बरसात में जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने और ग्रामसभा उचौलीगोठ से पौराणिक सिद्धबाबा धाम तक झूलापुल के निर्माण की मांग उठाई गई है। इसके अलावा सड़क पर चेकिंग के नाम पर वाहन स्वामियों और आम नागरिकों का उत्पीड़न रोकने की मांग की। संवाद
--
यह घोषणाएं कीं
- केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अंतर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के अंतर्गत गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी एसएच-5 मोटर मार्ग के किमी 0 से 16 तक सुधारीकरण और पुनर्निर्माण कार्य।
-चंपावत के गुरु गोरखनाथ धाम में रोप-वे का निर्माण।
--
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास (करोड़ रुपये में)
काठगोदाम से नैनीताल मार्ग का टू लेन चौड़ीकरण, लंबाई 33 किमी (710)।
कंगारछीना से अल्मोड़ा मार्ग का टू लेन चौड़ीकरण, लंबाई 35 किमी (451)।
कांडा से बागेश्वर मार्ग का टू लेन चौड़ीकरण, लंबाई 20 किमी, (203)।
काशीपुर से रामनगर मार्ग का फोर लेन चौड़ीकरण, लंबाई 18 किमी, (495)।
उड्यारी बैंड से कांड मार्ग का टू लेन चौड़ीकरण, लंबाई 30 किमी, (349)।
बागेश्वर से सरयू नदी और गोमती नदी पर दो पुलों का सुदृढ़ीकरण कार्य, (5)।
राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर क्षतिग्रस्त दीवारों का निर्माण कार्य (4)।