{"_id":"686c07fd7e48606f9302a79d","slug":"health-news-in-district-champawat-news-c-229-1-cpt1001-126204-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला अस्पताल में ओपीडी रही 500 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला अस्पताल में ओपीडी रही 500 के पार
Mon, 07 Jul 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। लगातार मौसम बदलाव के कारण जिला अस्पताल में वायरल बुखार से परेशान मरीजों की भीड़ अधिक रही। मरीजों को इलाज कराने के लिए इंतजार करना पड़ा।
सोमवार को ओपीडी 500 पार रही। इसमें वायरल बुखार, हड्डी, कान संबंधी परेशानियों के मरीज रहे। हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सर्जन और ईएनटी विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। वायरल बुखार, खांसी जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि वायरल बुखार, जुकाम के मरीज इलाज के लिए अधिक आए। लगातार मौसम परिवर्तन होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में खाने-पीने में परहेज करना चाहिए। कहा कि अधिक दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी जरूरी है।