{"_id":"686eab17645e85ec9305bc68","slug":"health-center-chaudamehta-is-running-on-the-basis-of-pharmacist-champawat-news-c-229-1-cpt1001-126295-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वास्थ्य केंद्र चौड़ामेहता चल रहा फार्मासिस्ट के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वास्थ्य केंद्र चौड़ामेहता चल रहा फार्मासिस्ट के भरोसे
Wed, 09 Jul 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। जिले के पाटी ब्लाॅक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर चौड़ामेहता केंद्र के एकमात्र बॉन्डेड चिकित्सक का अनुबंध समाप्त हो गया है। केंद्र में अब मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट कर रहे हैं। केंद्र में हर रोज 15 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
रीठा साहिब के स्वास्थ्य केंद्र चौड़ामेहता में डॉ. नरेश कुमार गौतम का अनुबंध जून माह में समाप्त हो गया है। अब केंद्र में फार्मासिस्ट दीपक गिरी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। केंद्र में 30 गांव से अधिक लोग इलाज के लिए आते हैं। अब मरीजों को कुछ हद तक राहत मिली है।
केंद्र में नैनीताल जिले के मीनार, पदमपुर, सूकोट, कैंडागांव, कूकना, पोखरी और चंपावत जिले के तलाड़ी, गोलडांडा, मछियाड़, परेवा, धरसों, चौड़पिता, चौड़ामेहता, वैला आदि गांव के लोग इलाज के लिए आते हैं। क्षेत्र के लोगों ने केंद्र में जल्द से जल्द चिकित्सक की व्यवस्था करने की मांग की है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि चिकित्सकों की मांग निदेशालय को भेजी गई है।