फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Have to pay more fare to go to Tanakpur

Champawat News: टनकपुर जाने के लिए चुकाना पड़ रहा अधिक किराया

Sat, 21 Sep 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 21 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Have to pay more fare to go to Tanakpur
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वांला डेंजर जोन के कारण यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। टैक्सी संचालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके लिए टैक्सी चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

स्वांला डेंजर जोन में सुबह छह से 12 बजे तक हल्के वाहनों के लिए आवाजाही ठप होने के कारण वाहन वाया देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी, टनकपुर पहुंच रहे हैं। चंपावत से टनकपुर जाने के लिए टैक्सी कार में 1000 रुपये और मैक्स वाहन से यात्रा करने पर 750 रुपये देने पड़ रहे हैं। जबकि चंपावत से टनकपुर जाने के लिए यात्रियों को पहले टैक्सी कार में 300 और मैक्स वाहन के 250 रुपये देने पड़ते थे। अब तीन से दो गुना अधिक किराया देना पड़ रहा है। मजबूरी में सफर करने वाले यात्री अधिक किराया दे रहे हैं। यात्री वाया लोहाघाट ही हल्द्वानी और टनकपुर जा रहे हैं।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन कुमाऊं महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने बताया कि टैक्सी संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। कई बार सवारी नहीं भी मिल रही हैं। अधिकतर यात्री सुबह ही टैक्सी वाहन से निकल रहे हैं। सुबह छह से 12 बजे तक एनएच हल्के वाहनों के लिए बंद होने से टैक्सी वाहन चालकों को नुकसान हो रहा है। एनएच पर यातायात की अनिश्चितता के चलते लंबे रूट से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





-------------

टनकपुर के लिए 200 किमी से अधिक का सफर



चंपावत। एनएच पर 12 बजे तक आवाजाही बंद होने से यात्रियों को टनकपुर के लिए 220 किमी से अधिक की यात्रा करनी पड़ रही है। जबकि हल्द्वानी जाने के लिए 190 किमी से अधिक की दौड़ लगानी पड़ रही है। एनएच पर पूरे दिन यातायात सुचारु होता तो ढाई से तीन घंटे में यात्री टनकपुर पहुंच जाते और करीब 187 किमी का सफर कर चंपावत वाया टनकपुर हल्द्वानी पहुंचते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed