{"_id":"661d60e6deda8b25b900180c","slug":"green-india-mission-will-improve-the-economic-condition-of-silent-parents-champawat-news-c-229-1-shld1026-107344-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ग्रीन इंडिया मिशन बढ़ाएगा मौन पालकों की आर्थिक स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ग्रीन इंडिया मिशन बढ़ाएगा मौन पालकों की आर्थिक स्थिति
Mon, 15 Apr 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में वन विभाग की ओर से संचालित ग्रीन इंडिया मिशन के तहत हनी विलेज विकसित करने की कवायद तेज कर हो गई है। मिशन के तहत काश्तकारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उन्हें मौन पालन का प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रथम चरण में वन विभाग की ओर से चंपावत ब्लॉक के 70 लोगों को प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल ने बताया कि ग्रीन इंडिया मिशन के तहत प्रथम चरण में वन विभाग की ओर से जिले के सिप्टी न्याय पंचायत के ओखलढुंगा, नंदोला, मिर्तोला, दुनिया, खेतार सहित छह गांवों में इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि मौन पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीन इंडिया मिशन के तहत मौनपालकों को विभाग की ओर से निशुल्क मौन बक्से सहित अन्य उपकरण दिए जा रहे हैं। पहले चरण में 70 किसानों को इस योजना से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य मौन पालन करने वाले काश्तकारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। संवाद
-
काश्तकारों को आनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है बाजार
चंपावत। जिले में वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मौन पालन कर रहे किसान शहद को बाजार में 800 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। शहद के उचित दाम देने के लिए वन विभाग काश्तकारों को आनलाइन बाजार भी उपलब्ध करा रहा है। संवाद