फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   GPs are not short of money growth

ग्राम पंचायतों के विकास को न हो धन की कमी

Sun, 05 Jun 2016 09:41 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 05 Jun 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
GPs are not short of money growth
ग्राम पंचायतों के विकास को न हो धन की कमी - फोटो : अमर उजाला

ग्राम प्रधान संगठन ने विकास कार्यों को तेजी से कराने की मांग की है। ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान संगठन के लोहाघाट ब्लॉक के अध्यक्ष चांद बोहरा की अध्यक्षता और सुभाष विश्वकर्मा के संचालन में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों ने त्रिस्तरीय पंचायतों की सबसे बुनियादी इकाई ग्राम पंचायतों के विकास के लिए कार्ययोजना के अनुरूप धन देने की मांग की। संगठन ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कर्मियों के हड़ताल में जाने से गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की नियमितीकरण की मांग पूरी तरह वाजिब है। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कहा कि इस मांग को पूरा किया जाना चाहिए। अगर जरूरत पड़ी, तो वे भी उनकी मांगों के समर्थन में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में शिवराज सिंह, मदन राम, जानकी  बिष्ट, गीता सुतेड़ी, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद, हिना करायत, महेश सिंह, महेंद्र सिंह, विमला देवी, सुनीता राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पाटी ग्राम प्रधान संगठन ने भी मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सिंग्वाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में रविंद्र लडवाल, रमी राम, भुवन राम, तारा सिंह, श्याम राम, गोविंद  पचौली, छत्र सिंह, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed