{"_id":"657898a3a60cfeff260ec5e4","slug":"giving-memorandum-to-dm-demanding-opening-of-closed-road-and-donkey-champawat-news-c-229-1-shld1009-3950-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डीएम को ज्ञापन देकर बंद रास्ता और गधेरे को खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डीएम को ज्ञापन देकर बंद रास्ता और गधेरे को खोलने की मांग
Tue, 12 Dec 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में पॉलीटेक्निक को जाने वाले मार्ग व गधेरे में डाले गए मलबे को हटाने की मांग को लेकर ड
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के छमनियां में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन के मलबे से रास्ता और गधेरा बंद होने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। आक्रोशित लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर रास्ता और गधेरा खुलवाने की मांग की है। जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के जोशी के नेतृत्व में डीएम से मिले ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि छमनियां में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के भवन का मलबा ग्राम पंचायत सुंई के पऊ के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक के लिए जाने वाले मार्ग और गधेरे में डाल दिया गया है।
इससे ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं का मार्ग बंद होने के साथ गधेरा भी बंद हो गया है जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहां खिलानंद पंत, कैलाश चंद्र, मनीषा भट्ट, सौरभ, जानकी देवी, गोविंद, कलावती, पुष्पा, पार्वती, मुकेश बोहरा, कुंती देवी आदि थे। संवाद