फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four schools of the district selected for PMShri

Champawat News: जिले के चार विद्यालय पीएमश्री के लिए चयनित

Thu, 28 Mar 2024 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 28 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four schools of the district selected for PMShri
चंपावत। जिले के चार विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा मिल गया है। अब जिले में पीएमश्री विद्यालयों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इन विद्यालयों के जीर्णोद्धार और शैक्षणिक कार्यों के लिए केंद्र सरकार से करोड़ों की धनराशि मिलेगी जिससे इन विद्यालयों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

जिले का जीजीआईसी चंपावत, जीआईसी तामली, जीआईसी लोहाघाट और जीआईसी मूलाकोट विद्यालय का चयन पीएमश्री के लिए हुआ है। पीएमश्री विद्यालयों में शामिल होने के बाद इन विद्यालयों में सुविधाएं और व्यवस्थाएं चकाचक होंगी। पीएमश्री विद्यालयों की मॉनिटरिंग स्वयं पीएमओ से की जाती है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में कक्षा कक्ष, भवन मरम्मत, पुस्तकालय सामग्री, लैब कक्ष आदि की आवश्यक व्यवस्थाओं का इजाफा होगा। शासन की ओर से इन विद्यालयों में निर्माण कार्य और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

शासन की ओर से जिले के एक जीजीआईसी और तीन जीआईसी पीएमश्री विद्यालय के लिए चयनित हो गए है। पहले सात पीएमश्री विद्यालय थे। अब कुल 11 पीएमश्री विद्यालय जिले में हो गए हैं। चयनित विद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। - मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed