{"_id":"660af1e78e22f249e3010205","slug":"foundation-day-of-pancham-vahini-celebrated-with-pomp-champawat-news-c-229-1-shld1010-106838-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: धूमधाम से मनाया गया पंचम वाहिनी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: धूमधाम से मनाया गया पंचम वाहिनी का स्थापना दिवस
Mon, 01 Apr 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के बाजारीकोट में स्थित एसएसबी की पंचम वाहिनी का 61 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जवानों, महिलाओं और बच्चोंं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
एसएसबी के क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के डीआईजी बीएन बांबे ने स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने पंचम वाहिनी की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान जवानों की ओर से आसाम के बिहू लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। गढ़वाली, कुमाऊनी, पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान वाहिनी के खेल मैदान में आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाने के साथ ही खाने-पीने सहित अन्य प्रकार के स्टाल लगाए गए। महिलाओं और बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया। संचालन संजीव नाथ ने किया। इस मौके पर द्वितीय कमांडेंट अमित कुमार, डिप्टी कमांडेट हेमंत कुमार, नितिन कुमार सिंह, डॉ. घनश्याम पटेल आदि मौजूद रहे।