फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Foot bridge washed away in Dobabhagu, people worried

Champawat News: डोबाभागू में बहा पैदल पुल, लोग परेशान

Fri, 20 Sep 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 20 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Foot bridge washed away in Dobabhagu, people worried
बाराकोट के डोबाभागू में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पैदल पुल।
लोहाघाट (चंपावत)। विगत दिवस हुई भारी बारिश में बाराकोट ब्लाक के डोबाभागू गांव में पैदल पुल बह गया। पैदल पुल के बहने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नया पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हेमा तिवारी ने बताया कि करीब 24 वर्ष ग्रामीणों की आवाजाही के लिए गधेरे में पैदल पुल का निर्माण किया गया था। इस पुल से डोबाभागू सहित ग्राम अदखंडी, बमेड़ा, बेड़ाओड़, डुंगराओड़ आदि गांवों के लोग आवाजाही करते थे। पुल टूटने से गांव के लोगों को आवाजाही करने के साथ ही मवेशियों को चुगान के लिए जंगल ले जाने, मवेशियों के लिए चारा लाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सुनीता विश्वकर्मा, बलदेव तिवारी, नंदा बल्लभ जोशी, भैरव दत्त जोशी, हीरा बल्लभ तिवारी , जोगा राम, बलदेव प्रसाद, अनिल कुमार, दया राम आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed