फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   FM Radio Station of Champawat

चंपावत में बनने लगा एफएम रेडियो का भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
FM Radio Station of Champawat
चंपावत। जिले में रेडियो सुनने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब जिले के नागरिक जल्द ही एफएम रेडियो प्रसारण सुन सकेंगे। जिला मुख्यालय में ऑल इंडिया रेडियो (एआइआर) ने एफएम ट्रांसमीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी है। एसएसबी की बाजरीकोट स्थित पंचम वाहिनी परिसर में हाई फ्रीक्वेंसी ट्रांसमीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए करीब 1.25 करोड़ की लागत से भवन निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में भारतीय रेडियो स्टेशनों की फ्रीक्वेंसी काफी कमजोर है। इसके चलते लोग एफएम रेडियो का आनंद नहीं उठा पाते हैं जबकि नेपाल के एफएम रेडियो का यहां बेहतर प्रसारण होता है। सांसद अजय टम्टा ने पिछले साल यह मुद्दा लोकसभा में उठाया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने बजट जारी कर एफएम केंद्र स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। एसएसबी परिसर में चयनित भूमि में एआईआर निर्माण खंड की ओर से एफएम कार्यालय और कंट्रोल रूम का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस वर्ष जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एआईआर के निकटवर्ती रेडियो स्टेशन बरेली से 100.4 फ्रीक्वेंसी पर आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रसारित होते हैं लेकिन क्षेत्र में एफएम टावर न होने से फ्रीक्वेंसी कम है। इस कारण लोग इनका आनंद नहीं उठा पाते थे। अब चंपावत में ट्रांसमीटर लग जाने के बाद बरेली से प्रसारित होने वाले सभी फ्रीक्वेंसी के कार्यक्रम लोगों तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय कार्यक्रमों का भी होगा प्रसारण
चंपावत। जिला मुख्यालय में एफएम रेडियो ट्रांसमीटर लगाने के बाद लोगों को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिल सकेगी। स्थानीय लोग स्थानीय गतिविधियों का प्रसारण रेडियो पर सुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में एसएसबी की पंचम वाहिनी परिसर में एफएम ट्रांसमीटर भवन का निर्माण 1.25 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, जिसे जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद एफएम केंद्र का संचालन होगा।
- रविंद्र सिंह, जेई, एआईआर लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed