फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fix all the arrangements before the start of Shardiya Navratri.

Champawat News: शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं ठीक करें

Fri, 20 Sep 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 20 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fix all the arrangements before the start of Shardiya Navratri.
टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम आकाश जोशी, साथ में मंदिर समिति
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन और मंदिर समिति ने शारदीय नवरात्र में मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम आकाश जोशी ने तीन अक्तूबर तक सड़क और पैदल मार्ग की मरम्मत,सफाई, बिजली, पेयजल व्यवस्था ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को भी खतरा बने पेड़ों को कटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। बीते दिनों आपदा से मां पूर्णागिरि क्षेत्र में सड़क और पैदल मार्ग, लाइट, पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। शुक्रवार को एसडीएम ने मां पूर्णागिरि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष किशन तिवारी के साथ मां पूर्णागिरि धाम में काली मंदिर, हनुमान चट़्टी तक निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को सड़क मरम्मत, मलबा हटाने, पेयजल लाइन मरम्मत, बिजली विभाग को झूलते तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत को साफ सफाई, लाउड स्पीकर, बिजली आदि की व्यवस्था कराने को कहा। को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवरात्र में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाओं दें। इस दौरान लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत, मंदिर समिति कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed