{"_id":"58122f0e4f1c1b6c1ebc1c6c","slug":"fire-fire-by-czech-police-haidrents","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर पुलिस ने चेक किए फायर हाइड्रेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर पुलिस ने चेक किए फायर हाइड्रेंट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
फायर पुलिस ने चेक किए फायर हाइड्रेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। कोतवाली पुलिस और जल संस्थान की टीम ने नगर क्षेत्र में लगे फायर हाइड्रेंट की चेकिंग शुरू कर दी है। नगर क्षेत्र में कुल 22 फायर हाइड्रेंट लगे हैं। इनको हर साल दीपावली से पहले एक बार जरूर चेक किया जाता है, ताकि आग की कोई घटना होने पर तत्काल फायर हाइड्रेंट की मदद ली जा सके।
विज्ञापन
जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि लगभग सभी हाइड्रेंट में पर्याप्त मात्रा में पानी आ रहा है। उनमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि यह फायर हाइड्रेंट मेन लाइन और टंकियों से जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
उनमें पानी की कमी नहीं रहती है। एक-दो हाइड्रेंट में थोड़ी बहुत खराबी मिली। उनको ठीक करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को कोतवाल नंदा बल्लभ भट्ट, जल संस्थान के सहायक अभियंता विनय जोशी समेत कई कर्मचारियों ने फायर हाइड्रेंट की चेकिंग की।
विज्ञापन
चंपावत पर्यटक आवास गृह के पास का हाइड्रेंट ठीक हाल में मिला, जबकि तहसील के पास वाले हाइड्रेंट की कमियों को दूर किया गया। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता एसएस थापा ने बताया कि ये हाइड्रेंट 110 केएल क्षमता वाले टैंक से जुड़ा है। साथ ही इसमें हर वक्त पानी की उपलब्धता है। मुआयने में जेई हेमंत फुलारा, अग्निशमन कर्मी हरीश गिरि, गोविंद सिंह आदि शामिल थे।
लोहाघाट में फायरब्रिगेड और जल संस्थान के अधिकारियों ने कचहरी चौराहे, जवाहर पार्क के पटाखा बाजार के पास, रामलीला मैदान रोड पर लगे हाइड्रेंटों का निरीक्षण किया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, जेई पवन बिष्ट ने शिवालय स्थिति ट्यूबवेल का निरीक्षण किया।
यहां पर्याप्त पानी होने का दावा किया गया। साथ ही फायरब्रिगेड की आकस्मिक जरूरतों को देखते हुए 30 हजार लीटर पानी रिजर्व में रखा गया है। प्रभारी फायर सर्विस आफिसर एमपी सिंह, गिरीश विष्ट, पूरन गिरि, प्रवीण महर ने क्षेत्र का भ्रमण कर नए फायर हाइड्रेंट वाली जगह तलाश की। वर्तमान में मुख्य बाजार के आसपास कोई फायर हाइड्रेंट नहीं हैं।