फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers got potato seed

किसानों को मिला आलू का बीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers got potato seed
चंपावत बाजार में आलू बीज लेते काश्तकार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। आलू बीज के लिए किसानों का एक महीने से अधिक लंबा इंतजार खत्म हुआ। शनिवार को चंपावत जिले को 230 क्विंटल आलू का बीज मिल गया। सोमवार से इस आलू को किसानों को बेचा जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि काशीपुर से आलू का 230 क्विंटल बीज चंपावत पहुंच चुका है। इसमें 100 क्विंटल देवीधुरा, 50 क्विंटल खेतीखान और 80 क्विंटल चंपावत दिया जा रहा है। दो दिन के भीतर उद्यान सचल दल के माध्यम से ये बीज 11 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। जल्द ही लोहाघाट को भी बीज उपलब्ध कराया जाएगा। वैसे उद्यान विभाग ने जिले के लिए इस बार 583 क्विंटल बीज की मांग की थी। आवंटन 405 क्विंटल हुआ, लेकिन इस बीज के लिए उद्यान विभाग ने मदकोट से लेकर कई जगह संपर्क किया। अलबत्ता अब काशीपुर से बीज मिलने से किसानों का इंतजार खत्म हो गया।
विज्ञापन

काफी किसानों ने खरीदा खुले बाजार से महंगा बीज
चंपावत। वक्त पर सरकारी बीज मिलने में देरी से 300 से अधिक किसान खुले बाजार से महंगा बीज खरीदने को मजबूर हुए। किसानों का कहना है कि अधिक दाम पर बीज खरीदने से उन्हें या तो घाटा होता है या मुनाफे में कमी आती है। चंपावत जिले की प्रमुख नकदी फसल में आलू सबसे ज्यादा बोया जाता है। पहाड़ी हिस्से में आलू की ज्यादा फसल होने के साथ समुद्र तल से पांच हजार फीट से अधिक ऊंचाई के चलते खास स्वाद वाले इस आलू की मांग भी खूब है। पिछले साल जिले में 1115 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की खेती हुई। इसमें 11673 मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ, लेकिन इस बार किसानों को आलू बीज के लिए फरवरी तक का इंतजार करना पड़ा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed