{"_id":"5abe6eb94f1c1bbc618b48ab","slug":"farmers-display-second-day-in-chamdeval","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमदेवल में किसानों का दूसरे दिन भ्ाी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमदेवल में किसानों का दूसरे दिन भ्ाी प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के चमदेवल में नोरबाजी करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि ऋणों के नवीनीकरण की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर लोहाघाट विकासखंड के साधन सहकारी समिति डुमडाई के किसानों ने शुक्रवार को भी चमदेवल में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समिति के सचिवों की हड़ताल के चलते किसानों के कृषि ऋणों का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। इसके चलते उन्हें तमाम परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
ग्राम प्रधान मदन कलौनी, तारा सामंत और खीम सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब महज एक दिन बच गया है। समिति के सचिवों की हड़ताल के कारण उनके कृषि ऋणों का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। न ही कृषि ऋण ही जमा हो पा रहे हैं। वक्ताओं का कहना था कि एक तरफ किसान सूखे की मार से कराह रहे हैं और अब 19 फरवरी से जारी समिति के सचिवों की हड़ताल होने से वह कृषि ऋणों का नवीनीकरण नहीं करवा पा रहे हैं।
किसानों ने उनके द्वारा लिए गए कृषि ऋणों के नवीनीकरण की तिथि को बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कृष्ण सिंह, खीम सिंह, दीपक सिंह, युगल धौनी, चंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रकाश धामी, भवानी दत्त, जोगा सिंह, त्रिलोक चंद्र, रामी राम, नाथ राम, नर सिंह, विनोद धौनी, जीत सिंह शामिल थे।