Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Convict in misdeed of a minor sentenced to 10 years in prison, fined 55,000 rupees

अदालत का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 55 हजार रुपये जुर्माना

Sun, 01 Nov 2026 05:18 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 01 Nov 2026 05:18 PM IST
सार

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में अदालत ने 20 वर्षीय हाशिम को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कारावास और 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िता को 50 हजार रुपये देने और राज्य सरकार को एक लाख रुपये प्रतिकर देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Convict in misdeed of a minor sentenced to 10 years in prison, fined 55,000 rupees
अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में सत्र न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए अभियुक्त हाशिम (20) को दोषी करार दिया है। विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने दोषी को 10 वर्ष के साधारण कारावास और कुल 55,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में अभियुक्त को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन

अदालत ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत तीन वर्ष, धारा 87 के तहत पांच वर्ष और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4(1) के तहत 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है जो सभी साथ-साथ चलेंगी। अदालत ने अर्थदंड की राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने और राज्य सरकार को एक लाख रुपये प्रतिकर देने के आदेश दिए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मार्च 2025 को थाना कोतवाली में वादी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पौत्री घर से बाजार जाने की बात कहकर गई थी जो लौटी नहीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग को हरिद्वार से बरामद किया। विवेचना के दौरान आरोपी हाशिम के साथ अरमान का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों के बयान और 23 ठोस साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए जिनके आधार पर अदालत ने हाशिम को दोषी ठहराया। दूसरे अभियुक्त अरमान के खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण की कार्रवाई उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed