Champawat News: सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन से दो महीने का सामान एक साथ लेने की सुविधा हुई शुरू
बनबसा में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन में नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब वह दो माह का मासिक कोटा एक साथ ले सकेंगे।
विस्तार
बनबसा में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन में नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब वह दो माह का मासिक कोटा एक साथ ले सकेंगे। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने समिति सदस्यों का जानकारी दी है कि वह दो माह का मासिक कोटा एक साथ खरीद सकेंगे। रैंक के आधार पर वाहनों की खरीद की सीमा बढ़ा दी गई है।
अब अधिकारियों के लिए 20, जेसीओ के लिए 10 और अन्य रैंक के अधिकारी, जवान आठ लाख रुपये तक के वाहन कैंटीन से खरीद सकेंगे। पूर्व सैनिकों ने कहा कि कैंटीन में सप्ताह भर में ही सामान समाप्त हो जाता है। इस वजह से दो माह का कोटा एक साथ लेना नामुमकिन है।
कैप्टन चंद ने बताया कि सेना मुख्यालय ने सेवारत कर्मियों उनके आश्रितों, पूर्व सैनिकों, अश्रितों और वीर नारियों के लिए सीएसडी कैंटीन में नई व्यवस्था की गई हैं। सीनियर सिटीजन पूर्व सैनिक (70 वर्ष से अधिक ) अब देश में किसी भी कैंटीन से अपनी सुविधानुसार दो माह तक का ग्रासरी और लिकर कोटा प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि स्मार्ट कार्ड को अब हर साल रिन्यू नहीं कराना होगा। खो जाने पर 500 रुपये में नया बन सकेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही समिति सदस्यों की बैठक में नई व्यवस्था के तहत सेना मुख्यालय से पत्राचार किया जाएगा।