फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Expressed anger at the absence of all executive engineers in the meeting

Champawat News: बैठक में सभी अधिशासी अभियंताओं के न आने पर जताया रोष

Thu, 13 Jul 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 13 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger at the absence of all executive engineers in the meeting
चंपावत। लोक निर्माण विभाग के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की ग्रीवांस बैठक में चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के अधिशासी अभियंताओं के न आने पर कर्मचारियों ने रोष जताया। गुस्साए कर्मचारी संघ ने विरोध में ग्रीवांस बैठक ही स्थगित कर दी। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व में निर्धारित ग्रीवांस बैठक में 13 जुलाई को चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के सभी खंडों के अधिशासी अभियंताओं ने भाग लेना था। बृहस्पतिवार को बैठक में केवल प्रांतीय खंड पिथौरागढ़ के अधिशासी अभियंता ही पहुंच पाए।
विज्ञापन

अन्य सभी अभियंताओं की अनुपस्थिति के कारण कर्मचारियों की समस्या का समाधान न होने की दशा में कर्मचारियों ने बैठक स्थगित कर दी। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए अधीक्षण अभियंता तृतीय वृत्त लोनिवि पिथौरागढ़ की ओर से ग्रीवांस बैठक के लिए 19 जुलाई की तिथि निर्धारित करते हुए सभी अधिशासी अभियंताओं को शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed