फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   EPS 95 pensioners demand free medical treatment, fair pension

Champawat News: ईपीएस 95 पेंशनर्स ने मुफ्त मेडिकल, उचित पेंशन मांगी

Tue, 31 Mar 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 31 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
EPS 95 pensioners demand free medical treatment, fair pension
टनकपुर(चंपावत)। ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेंशनर्स और उनके पति/पत्नी को मुफ्त मेडिकल सुविधा और उचित न्यूनतम पेंशन देने की मांग की। समिति उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश के नेतृत्व में यह ज्ञापन एसडीएम कार्यालय के माध्यम से भेजा गया। समिति ने बताया कि कम पेंशन और मेडिकल सुविधा के अभाव में पेंशनर्स की मृत्यु दर बढ़ रही है। इससे पहले, नौ से 11 मार्च तक दिल्ली के जंतर मंतर पर मांगों को उठाया गया था। कोई ठोस निर्णय न होने पर समिति ने रोष जताया। यहां प्रदेश सदस्य मोहन देव भट्ट, मनु गोयल, कुलदीप कुमार, हरीश जुयाल, भगवत स्वरूप शर्मा, मिथिलेश यादव, पुष्पा गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed