{"_id":"656b6541b1e48f445603e125","slug":"entrepreneurs-signed-52-mous-worth-rs-500-crore-champawat-news-c-229-1-shld1009-3734-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 500 करोड़ के 52 एमओयू पर उद्यमियों ने किए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 500 करोड़ के 52 एमओयू पर उद्यमियों ने किए हस्ताक्षर
Sat, 02 Dec 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के टनकपुर में आयोजित इंवेस्टर समिट में मौजूद लोग। संवाद
चंपावत। उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के तहत टनकपुर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में शनिवार को जिला स्तरीय कान्क्लेव का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 500 करोड़ के निवेश पर उद्यमियों ने हामी भरते हुए 24 सेक्टर के 52 एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
शनिवार को आयोजित समित का शुभारंभ महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया। उद्योग विभाग के अंतर्गत 173.00 करोड़ के 17 एमओयू, उरेडा अंतर्गत 258.00 करोड़ के चार, उद्यान क्षेत्र में 2.10 करोड़ के छह, पर्यटन क्षेत्र में 13.86 करोड़ के 23, आयुर्वेदिक यूनानी विभाग में 10 करोड़ का एक और पशुपालन का एक एमओयू शामिल हैं। इससे जिले में करीब 721 से अधिक लोगों को रोजगार सृजित होगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश के लिए बहुत बड़े प्रस्ताव राज्य सरकार को मिल रहे हैं। सभी प्रस्तावों का आकलन कराया जा रहा है जो प्रस्ताव राज्य के लिए व्यावहारिक दृष्टि से ठीक होंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा ने कहा कि आज का दिन जिले के लिए खास है। डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि जिले में उद्यमियों के लिए कई संभावनाएं हैं यहां मिलेट्स, फल, चाय आदि क्षेत्रों में बहुत संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
उद्यमियों ने कहा कि उनका यही प्रयास है कि चंपावत में कैसे अधिक से अधिक लोग अपना निवेश कर स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करें। साथ ही यहां के उत्पादों को कैसे आगे ले जाया जाए और उसे बढ़ाया जा सके। इस दौरान उद्योग सेक्टर में नयन पंत, ध्रुवील पटेल, सिमरन गुप्ता, उरेडा के क्षेत्र में मनमत निम्मत, रुद्राक्ष चौधरी, उद्यान में आशुतोष कुमार सिंह, श्वेतांक जैन, प्रवीन साह,अक्षय ने व पर्यटन क्षेत्र में प्रकाश तिवारी आदि उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
समिट में ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, हर्षवर्द्धन रावत, टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक एचएन मंडोरिया, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम सदर सौरभ असवाल, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, बायफ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रविराज जादव, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दीपक मुरारी आदि क्षेत्रों से आए उद्योगपति, जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद रहे।