{"_id":"6541397c6103927baa01b486","slug":"employees-will-get-bonus-and-producers-will-get-incentive-money-champawat-news-c-229-1-shld1009-2977-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कर्मचारियों को बोनस तो उत्पादकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कर्मचारियों को बोनस तो उत्पादकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Tue, 31 Oct 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में दुग्ध संघ बोर्ड की बैठक लेती दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी। संवाद
- फोटो : Samvad
चंपावत। दुग्ध संघ कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन पर मुहर लगाई गई।
मंगलवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी की अध्यक्षता और प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से नियमित कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 का बोनस दिए जाने, उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने, दुग्ध मूल्य भूगतान, समय से पशु आहार वितरण करने सहित अन्य बिंदुओं पर सर्वसम्मति जताई गई। दुग्ध संघ अध्यक्ष ने बताया कि जिले में वर्तमान में 208 समितियों के माध्यम से प्रतिदिन 15 हजार लीटर दूध प्राप्त हो रहा है।
बताया कि नए स्थानों पर भी जल्द नई समितियों को खोलकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी, नामित सदस्य कृष्णा नंद जोशी, लक्ष्मण सिंह बोहरा, जीवंती देवी, मंजू मनराल, एसएस बोहरा, बीसी जोशी, प्रकाश बोहरा, जीएस राणा, लीलाधर बिनवाल आदि मौजूद रहे।