{"_id":"67fbf13ab1da0e84080729d4","slug":"elephant-dies-near-bastiya-of-boom-range-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-122622-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बूम रेंज के बस्टिया के पास हथिनी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बूम रेंज के बस्टिया के पास हथिनी की मौत
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। चंपावत वन प्रभाग के अंतर्गत बूम रेंज के बस्टिया गांव से लगे जंगल में एक हथिनी की मौत हो गई। चलने-फिरने में दिक्कत होने से उसके एक ही जगह घूमने की सूचना पर वन विभाग की टीम रविवार दोपहर से उसकी निगरानी कर रही थी। उसके न उठने पर वनकर्मी सकते में आ गए। सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंचे। जांच के बाद उसने उसे मृत घोषित कर दिया। हथिनी की उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच थी।
समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि बूम रेंज के जंगल में शनिवार दोपहर एक हथिनी एक ही जगह पर विचरण करती देखी गई। इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गई। रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि सूचना मिलने पर रेंज के नधान बीट के कक्ष संख्या एक में रविवार दोपहर वनकर्मियों की टीम को हथिनी की निगरानी के लिए तैनात किया गया। दोपहर में वह ठीक थी। करीब डेढ़ बजे वह गिरी मिली। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर टनकपुर के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विजय पाल प्रजापति और चल्थी की चिकित्सक डाॅ. प्रीति मौके पर पहुंची और उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया।
डाॅ. प्रजापति ने बताया कि हथिनी कमजोर हो गई थी और उसके शरीर में खून की कमी पाई गई है। उसके लीवर और आंत के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।