{"_id":"669953332b3fc3d9e20b9d87","slug":"due-to-closure-of-nh-students-are-facing-difficulty-in-reaching-school-champawat-news-c-229-1-shld1026-110409-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच बंद होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच बंद होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में हो रही दिक्कत
Thu, 18 Jul 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में धौन के पास एनएच खुलने का इंतजार करती छात्राएं। संवाद
चंपावत। चंपावत-टनकपुर एनएच धौन के समीप बंद होने से स्कूली छात्र-छात्राओं का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। सड़क बंद होने का खामियाजा बनलेख, मौराड़ी, ओलन, चांतोला आदि क्षेत्रों के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। एनएच पर मलबा आने से बच्चे घर से सुबह ही करीब चार से छह किमी की पैदल दूरी तय कर स्कूल पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मलबा और बोल्डर उनकी राह में कई बार बांधा बन रहा है।
बृहस्पतिवार तड़के सुबह से ही एनएच धौन के समीप बंद होने से स्कूली छात्र-छात्राओं को घंटों स्कूल जाने का इंतजार करना पड़ा। किसी तरह बच्चे बंद एनएच को पार कर स्कूल पहुंचे। सड़क बंद होने से अध्यापकों को भी परेशानी हो रही है। कई बार ऐसा होता है कि एनएच बंद होने से कई छात्र-छात्राएं समय से स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। उन्हें वापस आना पड़ता है। अभिभावकों ने जल्द उनके वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग मिठाई है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है।